मुज़फ्फरनगर: जिला पंचायत के वार्ड नंबर 17 में भारी पुलिस फोर्स के बीच शुरू हुआ मतदान, इरशाद चौधरी को सजा होने के बाद खाली हुई थी सीट
बघरा ब्लॉक के जिला पंचायत के वार्ड नंबर 17 के गांव साँझक, तावली, निरमना-निरमानी, हरसोली एवं गांव नरोत्तमपुर माजरा में सुबह के समय से ही भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया है। लगातार मतदाता अपने मतदान को करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। वही मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए मतदान केंद्रों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।