मुज़फ्फरनगर: शेरनगर में दबंगों ने किया एक परिवार पर हमला,2 बच्चे 1 पुरुष,1 महिला घायल, नई मंडी पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
मिथिलेश ने नई मंडी थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर पर थी कि अचानक ही दबंगो ने उनके साथ मारपीट कर दी और घर में तोड़फोड़ कर दी।जिसमें उसके 2 बच्चे उसका पति व उसकी बहन घायल हो गई।नई मंडी सीओ रूपाली राव ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला ने तहरीर दे दी है जिस पर पुलिस हर मुद्दे पर जांच कर रहे हैं और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी