मुज़फ्फरनगर: ग्राम बिरालसी में गोवंश की दुर्दशा, मौत के बाद आवारा कुत्तों का बना निवाला, तड़प तड़प कर हुई दर्दनाक मौत
ग्राम बिरालसी में एक गोवंश अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। बेजुबान गौवंश की मौत के घंटों तक उसे कुत्ते नोचते रहे मगर किसी भी संबंधित अधिकारी या प्रशासनिक अधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया। ग्रामीण सोनू ने बताया की आवारा पशुओं की संख्या ज्यादा बढ़ गई है। अभी इस गोवंश पर कुत्ते चिपट रहे थे जिन्हें मैंने हटाया है मरे हुए गोवंश की भी दुर्गति हों रही है।