मुज़फ्फरनगर: जनपद में प्रदूषण फैलाने वाली 22 पेपर मिलो पर जुर्माना, ग्राम निराना स्तिथ अलनूर मीट एक्सपोर्ट प्लांट को भी किया सील
देश के बड़े बूच़डखानों में शुमार ग्राम निराना स्थित अलनूर मीट एक्सपोर्ट प्लांट पर जल प्रदूषण करने के तहत कार्यवाही की गई है। इसके साथ ही जनपद की 22 पेपर मीलों पर भी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के द्वारा भारी जुर्माना लगाया गया है। इन पेपर मिलो में लगातार पन्नी-कचरा जलाकर प्रदूषण फैलाने की शिकायत आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक के द्वारा की जा रही थी।