मुज़फ्फरनगर: जिला पंचायत के वार्ड 17 में सदस्य पद के लिए कल होगा मतदान, इरशाद चौधरी को रेप मामले में सजा होने पर खाली हुई थी सीट
बघरा ब्लॉक के जिला पंचायत वार्ड 17 के सदस्य इरशाद चौधरी को दुष्कर्म के मामले में सजा होने पर सीट खाली हो गई थी। जिसको लेकर 6 अगस्त दिन मंगलवार को मतदान होना है। जिसमे गांव बरवाला, सांझक, हरसौली, तावली निरमाना-निरमानी और नरोत्तमपुर माजरा के करीब 39 हजार मतदाता मंगलवार को मतदान करेंगे। जिसको लेकर जिला प्रशासन ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है।