बहादुरपुर: मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार, बहादुरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बहादुरपुर थाना पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने बुधवार को शाम लगभग पांच बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि ग्राम मिर्जापुर निवासी फरियादी की शिकायत पर दर्ज मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया था।