जमुई: ऊपरी मननपुर बहियार में धान काट रही महिला को सांप ने काटा सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 20, 2024 ऊपरी मननपुर बहियार में धान काट रही एक महिला को सांप ने काट लिया। इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल महिला की पहचान गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के रतनपुर निवासी रामदेव मांझी की पत्नी सावित्री देवी के रूप में की गई है।