राजगढ़ी: सरनौल गांव में सेना के जवान श्रवण चौहान को सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
लेह लद्दाख में सेना की 14 वीं बटालियन में तैनात जवान श्रवण की अचानक तबयित बिगड़ने से मौत हो गई थी। आज सेना ने श्रवण चौहान के शव को उनके पैतृक गांव पहुंचाया। जहां श्रवण चौहान के माता-पिता सहित ग्रामीणों ने नम आंखों से अंतिम दर्शन किए। इसके बाद पैतृक घाट पर सैन्य सम्मान के साथ श्रवण अंतिम संस्कार किया गया। श्रवण वर्ष 2017 में भारतीय सेना में भर्ती हुआ था