राजगढ़ी: यमुनोत्री हाईवे डबरकोट के पास वाहनों की आवाजाही के लिए खुला, स्कूली बच्चों सहित यात्री वाहन सुरक्षित निकाले गए
आज शुक्रवार सुबह यमुनोत्री हाईवे डबरकोट के पास भूस्खलन के चलते अवरुद्ध हो गया था, मार्ग बंद होने के कारण यहां स्कूली बच्चों सहित छोटे बड़े तीर्थयात्री यहां फंस गए थे, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड बड़कोट ने मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया हैं, मार्ग खुलने के बाद स्कूली बच्चों सहित यात्री वाहन सुरक्षित निकल गए हैं।