मुरार: ग्वालियर में गैंगस्टर विक्रम राणा पर जानलेवा हमला, 7 नंबर चौराहे पर दबंगों की मारपीट का VIDEO वायरल
Morar, Gwalior | Jun 8, 2026 ग्वालियर में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब मुरार थाना क्षेत्र के 7 नंबर चौराहे पर गैंगस्टर विक्रम राणा पर आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने ऑटो में जा रहे विक्रम राणा को घेरकर मारपीट की। घटना का 12 सेकंड का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।