मधेपुरा: शहर के आदर्श नगर वार्ड सात में बिजली के करंट से भैंस की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम
मधेपुरा शहर के वार्ड-7 स्थित आदर्श नगर में शुक्रवार की शाम करंट लगने से एक भैंस की मौत हो गई। हादसे के विरोध में भैंस मालिक व स्थानीय लोगों ने पश्चिमी बायपास रोड को पवन हंस आई क्लीनिक के पास जाम कर दिया। पीड़ित अरविंद कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे वह अपनी भैंस को चराने ले जा रहे थे।