मधेपुरा: डीएम ने मुरलीगंज व कुमारखंड का निरीक्षण किया, नहर मरम्मत व सड़क कार्य में तेज़ी लाने का निर्देश दिया
मधेपुरा जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने शुक्रवार को मुरलीगंज और कुमारखंड प्रखंड क्षेत्रों का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मीरगंज चौक स्थित एसएच-91, लक्ष्मीपुर चंडीस्थान के समीप गंगापुर उपवितरणी नहर और तमौट परसा के दुर्गापुर में क्षतिग्रस्त नहर का जायजा लिया।