#Saharanpurpolice
#परीक्षा
#निरीक्षण
➡️आज दिनांक 08.06.2026 को उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा कोषागार कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रश्न पत्रों की सुरक्षा एवं गोपनीयता से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
➡️तत्पश्चात जनपद के समस्त परीक्षा केन्द्रों हेतु प्रश्न पत्रों को निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के साथ रवाना किया गया। परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जनपदीय पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
#Uppolice
@adgzonemeerut
@digsaharanpur