रफीगंज: पटना में मुख्यमंत्री से विधायक प्रमोद सिंह की मुलाकात, बलीगांव में बाबू जगदेव प्रसाद की प्रतिमा अनावरण का आश्वासन
रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने पटना में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार एवं सकारात्मक मुलाकात की। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों, जनसमस्याओं तथा विभिन्न महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान विधायक ने ग्राम बलीगांव में जननायक लेनिन शहीद बाबू जगदेव प्रसाद की आदमकद प्रतिमा के अ