प्रतापगढ़: लाखीपुर कप्सा गांव में खेत से लौट रहा किसान लड़खड़ाकर गिरा, चिकित्सक ने किया मृत घोषित
प्रतापगढ़ जनपद के लाखीपुर कप्सा गांव में गुरुवार की शाम खेत से घर लौट रहे एक किसान लड़खड़ा कर गिरा और बेहोश हो गया। परिजन उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद शाम करीब 6:30 बजे मृत घोषित कर दिया। लखीपुर कप्स गांव निवासी लालजी (55) गुरुवार को खेत का कार्य समाप्त कर घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में अचानक वह गिर गए।