गिरिडीह: असंगठित इंटक, ओपन कास्ट शाखा की बनियाडीह ओपन कास्ट खदान के समीप आयोजित की गई एक महत्वपूर्ण बैठक
असंगठित इंटक, ओपन कास्ट शाखा की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को 12 बजे बनियाडीह ओपन कास्ट खदान के समीप आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता असंगठित इंटक के अध्यक्ष सह पंचायत समिति सदस्य मनोज दास ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के उपाध्यक्ष रमेश कुमार झा ने किया।बैठक में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्रा बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित हुए।