कदवा: कचौड़ा पुल के पास अपराध की योजना बना रहे 5 आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा बरामद, जाँच शुरू
Kadwa, Katihar | Jan 13, 2026 कचौड़ा पुल के समीप अपराध की योजना बना रहे पाँच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह मामला दिन के तीन बजे का है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपियों को मेडिकल टेस्ट के बाद जेल भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।