नानपारा: कलवारी में गांधी जयंती पर स्वच्छता का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने दिलाया स्वच्छता का संकल्प
नवाबगंज, बहराइच। गांधी जयंती के अवसर पर विकासखंड नवाबगंज की ग्राम पंचायत कलवारी के मजरा बसभरिया स्थित विद्यालय एवं पंचायत भवन में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जयप्रकाश सिंह ने पहुंचकर पंचायत भवन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और स्वच्छता को लेकर ग्रामीणों एवं बच्चों को जागरूक किया।