चित्तौड़गढ़। विश्व प्रसिद्ध चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर पर्यटकों को गलत इतिहास बताने वाले अनधिकृत लपकों के खिलाफ गाइड संस्थान ने कलेक्ट्री चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संस्थान का कहना है कि शहर और दुर्ग पर लपकों का जाल फैला है।