टीकमगढ़: दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ले जाते समय रास्ते में बिगड़ी पुलिस की गाड़ी, कुछ दूर पैदल चलाया
टीकमगढ़ कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म व छेड़खानी के मामले में फरार आरोपी जमालुद्दीन काजी को गिरफ्तार किया है। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था, जिसे लेकर हिंदू संगठनों ने भी विरोध जताते हुए गिरफ्तारी की मांग की थी। कोर्ट ले जाते समय पुलिस वाहन खराब होने पर आरोपी को कुछ दूर पैदल ले जाना पड़ा, बाद में न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।