गोरखपुर: खूनीपुर में अवैध निर्माण पर जीडीए ने की कार्रवाई, आटा चक्की को किया सील, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने शुक्रवार को खूनीपुर में अवैध निर्माण और अनधिकृत रूप से संचालित आटा चक्की को सील कर दिया। नोटिस के बावजूद मानचित्र प्रस्तुत न करने पर यह कार्रवाई की गई। सीलिंग के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस व पीएसी ने स्थिति संभाल ली। बा की इस कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।