सागर नगर: बीएमसी में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार और स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्तनपान के लाभ पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार की दोपहर 1 बजे बीएमसी के अस्पताल में स्तनपान के लाभ और श्रवण जागरूकता को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया गया। इसी के साथ स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन हुआ, जिसमें लगभग 70–80 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।