बीकानेर: ऑपरेशन नीलकंठ के तहत जामसर पुलिस ने 20 किलो डोडा पोस्त के साथ एक महिला को पकड़ा
बीकानेर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत जामसर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई वृताधिकारी लूनकरणसर रणवीर सिंह के सुपरविजन और थानाधिकारी रवि कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने की।