बहराइच: सिद्धनाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार पर जलाभिषेक के लिए जुटी भक्तों की भारी भीड़, महामंडलेश्वर ने किया महाभिषेक
सोमवार को सावन का दूसरा सोमवार होने के चलते शहर स्थित पांडव कालीन सिद्धनाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुटी है। सोमवार भोर पहर सिद्धनाथ मंदिर के महंत श्री श्री 1008 रवि गिरी जी महाराज ने भगवान शिव का महा अभिषेक किया इसके बाद भगवान शिव के भक्तों का तांता जलाभिषेक करने के लिए मंदिर में जुटा है।