बता दे कि छत्रपति शिवाजी महाराज की आज 19 फरवरी को जयंती है। वही मराठा समाज द्वारा जन्म जयंती को धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसको लेकर आज मराठा समाज के द्वारा मराठा मंगल भवन से बाइक रैली निकाली गई। वहीं छत्रपति शिवाजी महाराज चौक में शिवाजी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद बाइक रैली पूरे शहर को भ्रमण करते हुए मराठा मंगल भवन में आकर समाप्त हुआ।