भितरवार: भितरवार नगर परिषद में गहराया नामांतरण शुल्क का मुद्दा, नगर परिषद उपाध्यक्ष ने खोला मोर्चा
भितरवार नगर परिषद में नामांतरण शुल्क को लेकर विवाद गहरा गया है। नगर परिषद उपाध्यक्ष मन्नू यादव ने नामांतरण के नाम पर वसूले जा रहे शुल्क को अवैध वसूली करार देते हुए इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चेतावनी दी है कि नगर की जनता पर किसी भी प्रकार का अनुचित आर्थिक बोझ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।