देवास: नगर निगम उपायुक्त ने विभिन्न आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया, कारण बताओ नोटिस जारी
Dewas, Dewas | Dec 3, 2025 *उपायुक्त श्री जाफरी ने मध्यरात्रि में शहर के आश्रय स्थलों का किया औचक निरीक्षण* *साईं मंदिर व बालगढ़ रोड और इटावा बस स्टैंड स्थित आश्रय स्थलों में उपलब्ध व्यवस्थाओं का लिया जायजा* *शीतऋतु के मद्देनजर रात्रि में कोई भी बेघर खुले में न सोए यह सुनिश्चित करे-उपायुक्त श्री जाफरी।