कोरबा: चुनाव निपटते ही सरकार ने जनता को लूटना शुरू किया, पेट्रोल मूल्य वृद्धि को लेकर बोले सिंहदेव
Korba, Korba | May 25, 2026 छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भारत सरकार पर आरोप लगाया कि उसने अमेरिका के दबाव में दो देशों से तेल लेना बंद कर दिया और अब भारत में इसकी कीमत बढ़ाई जा रही है। लगातार लोगों को झटके दिए जा रहे हैं।कोरबा प्रवास पर आए सिंह देव ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि महंगाई पर लगाम लगाने के लिए सरकार के पास कोई व्यवस्था नहीं है।