कैरो: कैरो में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर बैठक, पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने और त्रुटि सुधार पर जोर।
कैरो प्रखंड के ग्राम पंचायत भवन में मंगलवार सुबह लगभग 11:30 बजे विशेष गहन पुनरीक्षण SIR अभियान के तहत बूथ संख्या 167, 168, 169, 171 एवं 172 के सरकारी बूथ लेवल अधिकारी (BLO) तथा कांग्रेस पार्टी के बूथ लेवल एजेंट (BLA-2) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।