आकाशीय बिजली की चपेट में आए 2 ,1जिला अस्पताल रेफर
मनियर थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सूर्यपुरा के धसका टोले में रविवार की दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोग घायल हो गए। घटना के समय तेज बारिश हो रही थी। घायलों को परिजनों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे जितेंद्र राजभर पुत्र श्रीकांत राजभर उम्र करीब 50 वर्ष अपने घर के आगे साइकिल धो रहे थे। इसी दौरान चंद्रावती देवी पत्नी विनोद कुमार उम्र करीब 32 वर्ष अपने घर के चौखट पर बैठकर मोबाइल चला रही थीं। तभी अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली पास में लगे नीलगिरि के पेड़ पर गिरी। बिजली पेड़ से टकराकर कई हिस्सों में बंट गई और दो अलग-अलग घरों में जा गिरी। इसकी चपेट में आने से दोनों लोग घायल हो गए।घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल घायल महिला को लेकर पिएचसी मनियर पहुंचे। डॉक्टरो
Ballia, Ballia | Jul 19, 2026