*थाना गड़वार जनपद बलिया पुलिस टीम द्वारा हत्या करने से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार तथा कब्जे से 01 अदद तमंचा देशी .315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर किया गया बरामद ।*
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (दक्षिणी) श्री संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नगर / सदर श्री सतीश शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना गडवार जनपद बलिया पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुई।
उल्लेखनीय यह है कि दिनांक 19.07.2026 को समय 23.00 बजे थाना गड़वार पुलिस टीम द्वारा नूरपुर नहर पुलिया के पास थाना गड़वार पर मुखवीर की सूचना पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया, अभियुक्त द्वारा अपने को पुलिस से घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया गया, पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश *सौरभ उपाध्याय पुत्र देवेन्द्र उपाध्याय निवासी ग्राम असनवार थाना गड़वार बलिया उम्र करीब 27 वर्ष* के दाहिने पैर में गोली लगी है। पूछताछ के क्रम में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वर्ष 2023 में मैने अपने गांव के सुरेश वर्मा पूर्व प्रधान की हत्या की थी जिस मुकदमें में मेरे पिता श्री देवेन्द्र उपाध्याय को जेल हुई थी उसी मुकदमें में हमारे गांव के विनोद उपाध्याय पुत्र शमशेर उपाध्याय ने गवाही की थी इसी कारण हमारी विनोद उपाध्याय से रंजीश थी । मैने और मेरे पिता ने कई बार विनोद उपाध्याय के पास अलग-अलग माध्यम से इसको गवाही के लिए मना किया था परन्तु विनोद उपाध्याय मेरी कोई बात मानने को तैयार नहीं था फिर मैने और मेरे पिता ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से अपने पिता के कहने पर मैने अपने दोस्तो के साथ मिलकर विनोद उपाध्याय की हत्या की साजीश की थी । पहली बार दिनांक-09.06.2026 को मेरे दोस्त *1.सोनू चौहान पुत्र मधुराज चौहान निवासी ग्राम सिकटौटी थाना गड़वार बलिया* से उसके दोस्त *2.सूरज चौहान पुत्र भजुराम चौहान निवासी ग्राम शिवमंदिर टडिया थाना गडवार जनपद बलिया* की स्कार्पियो को बुलाया था और शाम के समय करीब 07.00 बजे जब विनोद उपाध्याय दूध देकर वापस आ रहा था तो उसे जान से मारने के लिए टक्कर मारी थी परन्तु जैसे तैसे उस दिन वह बच गया था । उसके बाद मैने अपने दोस्त *3.दिनेश श्रीवास्तव उर्फ मोनू पुत्र फतेहबहादुर निवासी हैबतपुर थाना कोतवाली बलिया* और *4. अनुज उपाध्याय पुत्र कैलाश नाथ उपाध्याय निवासी बडका बैजू टोला सिताब्दीयर थाना रिविलगंज जिला सारन बिहार हाल निवासी सिवान राय थाना बैरिया बलिया* से एक बुलोरो कार की व्यवस्था करायी और उस कार मैं उन दोनों को दिनांक 26.06.2026 को लेकर आया था वह कार मैने एक दो दिन तक अपने दोस्त गोविन्द चौहान पुत्र लाल जी चौहान और अरुण राजभर पुत्र रामनिवास राजभर निवासी गण ग्राम रामपुर भोज थाना गड़वार जनपद बलिया के गांव के पास एक बगीचे में रखा था फिर योजनाबद्ध तरीके से दिनांक 04.07.2026 को मैं और मेरे दोस्त *गोविन्द चौहान , अरुण राजभर , और सोनू चौहान* एक साथ बुलेरो गाडी से और उसकी नम्बर प्लेट को मिट्टी लगाकर छिपा दिया था क्योंकि पहले हमारी स्कार्पियों का नम्बर गांव के कुछ लोगों ने देख लिया था और शाम के समय जब विनोद उपाध्याय दूध देने के लिए जा रहा था उसे बसनवार पुलिया से कुछ दूरी पर सोनू ने पैदल जाकर उसकी रैकी की थी और हमें बताया जैसे ही विनोद उपाध्याय पुलिया के पास सड़क पर आया मैने बुलेरो से जान से मारने की लिए विनोद उपाध्याय को टक्कर मार दी और उसे मरा हुआ जानकर हम लोग वहां से भाग गये थे बुलेरो को हमने रतसड़ में सुनसान स्थान पर छोड़ दिया था और मैं उस दिन से घर भी नहीं जा रहा था। परन्तु इलाज के दौरान विनोद उपाध्याय की मृत्यु हो गयी। आज अपने दोस्त सोनू से मिलने जा रहा था कि आप लोग सामने दिखाई दे गये और मैंने पकडे जाने के डर से आप लोगों के ऊपर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई थी । पकड़े गए बदमाश *सौरभ उपाध्याय पुत्र देवेन्द्र उपाध्याय निवासी ग्राम असनवार थाना गड़वार बलिया* के कब्जे से 01 अदद तमंचा देशी .315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुए हैं । अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये मा0 न्यायालय भेजा गया ।
*अभियुक्त का नाम पता-*
1. सौरभ उपाध्याय पुत्र देवेन्द्र उपाध्याय निवासी ग्राम असनवार थाना गड़वार बलिया, उम्र करीब 27 वर्ष ।
*बरामदगी–*
1.अभियुक्त उपरोक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा देशी .315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद ।
*सम्बन्धित अभियोग -*
1.मु0अ0सं0 182/2026 धारा 103(1),109(1),61(2) बीएनएस थाना गड़वार बलिया
2.मु0अ0सं0- 192/2026 धारा 109(1) बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गड़वार बलिया
*आपराधिक इतिहास*
1.मु0अ0सं0 182/2026 धारा 103(1),109(1),61(2) बीएनएस थाना गड़वार बलिया
2.मु0अ0सं0- 192/2026 धारा 109(1) बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गड़वार बलिया
3.मु0अ0सं0- 65/2023 धारा 302,34,120(बी) बीएनएस थाना रसड़ा बलिया
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1.थानाध्यक्ष हितेश कुमार थाना गड़वार जनपद बलिया
2.उ0नि0 उदय प्रताप सिंह थाना गड़वार जनपद बलिया
3.का0 मान सिंह थाना गड़वार जनपद बलिया
4.का0 जितेन्द्र चौरसिया थाना गड़वार जनपद बलिया
5.का0 परशुराम थाना गड़वार बलिया
6. का0 रामअवतार थाना गड़वार बलिया
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*
Ballia, Ballia | Jul 21, 2026