बिजावर: बिजावर विधायक ने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों संग प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना
रविवार सुबह 11 बजे बिजावर विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 122, वार्ड क्रमांक 3 पठारी में बिजावर विधायक ने किसान भाइयों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का श्रवण किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने देश की सांस्कृतिक विरासत, पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन, नवाचार, जनभागीदारी बात की।