हातोद: वृद्धाश्रम में बेटे की राह देखते-देखते बुजुर्ग महिला का निधन, अंतिम संस्कार भी आश्रम ने किया
Hatod, Indore | Aug 17, 2026 इंदौर के एक वृद्धाश्रम से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने बेटे के लौटने का वर्षों तक इंतजार करती रही, लेकिन बेटा उन्हें लेने नहीं आया। बीमारी के दौरान भी उसने मां की कोई सुध नहीं ली। महिला की मौत के बाद तीन दिन तक बेटे ने कोई जवाब नहीं दिया, जिसके बाद आश्रम प्रबंधन ने ही उनका अंतिम संस्कार कराया। सोमवार 2 बज