स्थापना दिवस के अवसर पर स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत किया गया पौधारोपण
==========================================================
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत जिले के विकासखंड जुन्नारदेव के सेक्टर क्रमांक-03, वार्ड क्रमांक-13, पालाचौरई, जुन्नारदेव में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन एवं विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने के नेतृत्व में संपन्न हुआ। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा जनसामान्य को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करने पर विशेष बल दिया गया।
कार्यक्रम में नगर विकास प्रस्फुटन समिति, वार्ड क्रमांक-13 (परिवर्तित) रानी सुमन सामाजिक विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती पिंकी साहू, सचिव श्रीमती इशरत मंसूरी, श्री गुरुप्रसाद साहू, श्रीमती दीपिका पवार, सुश्री निकिता यादव, श्रीमती अनीता साहू, श्री दीपेंद्र यादव, श्रीमती सरला सुरझाये, श्रीमती रितु उईके सहित समिति के सदस्य एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। सभी ने अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का उद्देश्य मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस को स्वैच्छिकता पर्व के रूप में सेवा, जनभागीदारी एवं पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए समाज में हरियाली बढ़ाने का संदेश देना था। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, लगाए गए पौधों की सुरक्षा करने तथा पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का संकल्प लिया। इस प्रकार कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
142 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 8, 2026