देवसर: सिंगरौली की पुरानी बस्ती में लोग बिजली खंभों के इंतजार में, असुरक्षित तारों पर निर्भर 50 परिवार
सिंगरौली की एक बस्ती में 50 परिवार बिजली खंभों की कमी से खतरे में हैं। दो किलोमीटर दूर से खींचे गए असुरक्षित तारों पर निर्भर ग्रामीण कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन काम बजट मिलने तक रोक रखा गया है। बिजली विभाग ने जांच शुरू कर जल्द समाधान का भरोसा दिया है।