बटियागढ़: केरबना क्षेत्र में उफान पर बेबस नदी, डूब क्षेत्र के लोगों को पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षित स्थान पर भेजा
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के केरबना चौकी अंतर्गत बेबस नदी उफान पर होने से नदी क्षेत्र के कई इलाके जलमग्न हो गए,सूचना पर तहसीलदार रॉबिन जैन और चौकी प्रभारी पवन तिवारी मौके पर पँहुचे और सुरक्षा के मद्देनजर जलभराव व डूब क्षेत्र वाले एरिया के लोगो को सुरक्षित स्थान पर भेजा,पुलिस ने बेबस नदी पुल के दोनो तरफ आवगामन बन्द किया