चेनारी: कोचस के होटल में देह व्यापार की सूचना पर छापेमारी, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार
Chenari, Rohtas | Aug 27, 2026 कोचस बस पड़ाव स्थित एक लॉज में गुरुवार को पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, देह व्यापार की सूचना पर करीब डेढ़ घंटे तक कमरों की जांच की गई, जिसमें कुछ युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया। कार्रवाई के बाद आसपास के अन्य लॉजों में भी हड़कंप मच गया।