कटघोरा: भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ को अपराध गढ़ बना रही है, कोरबा में भिलाई विधायक बोले- सरेआम हो रही वारदातें
Katghora, Korba | Jun 23, 2026 कांग्रेस नेता और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने कटघोरा पहुंचकर भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ को भाजपा सरकार अपराध गढ़ बना रही है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। रोजाना जिंदा जलाने जैसी गंभीर घटनाएं सामने आ रही हैं।