पीसांगन: पीसांगन थाना पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, 50 लाख कीमत के 30 चोरी के वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
पीसांगन थाना पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए करीब 50 लाख रुपए कीमत के 30 चोरी के वाहन बरामद किए है।पुलिस ने 11 बुलेट,17 बाइक और 2 स्कूटी के साथ हिस्ट्रीशीटर सारूदीन उर्फ शेरू निवासी मेडतासिटी जिला नागौर एवं उसके साथी को गिरफ्तार किया है।मामले का खुलासा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचंद्र चौधरी ने गुरुवार को शाम 5 बजे किया है।