मोठ: चिरगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Moth, Jhansi | Jun 7, 2026 झांसी: चिरगांव थाना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राहुल यादव निवासी ग्राम छिरौना को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चिरगांव पुलिस टीम द्वारा की गई।