बिहटा: बहपुरा गांव में बच्चों में खेलने के विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक हुआ घायल
Bihta, Patna | Feb 10, 2024 बिहटा के बहपुरा गांव में बच्चों के खेलने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती करवाया गया है। घायल युवक का नाम गुड्डू कुमार बताया जा रहा है। घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी है।