बिहटा: नगर के बिहटा चौक के पास से पुलिस ने संतरे के आड़ में अंग्रेजी शराब ले जा रहे ट्रक को किया बरामद, चालक व खलासी गिरफ्तार
Bihta, Patna | Feb 8, 2024 बिहटा चौक के पास पुलिस ने संतरे के साथ एक ट्रक अंग्रेजी शराब को बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बिहटा पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक संतरे के आड़ में शराब ले जा रहा है। जांच के दौरान ट्रक को शराब और संतरे के साथ बरामद किया गया है।