बिहटा: बिहटा बाजार में भटक रही 10 वर्षीय बच्ची को ग्रामीणों ने पहुंचाया थाना
Bihta, Patna | Feb 8, 2024 बिहटा के बाजार में भटक रही एक 10 वर्षीय बच्ची को ग्रामीणों ने थाना पहुँचाया। पुलिस ने बच्ची को अपनी सुरक्षा में थाना में रखी हुई है। पूछने पर बच्ची अपना नाम आकांक्षा कुमारी और घर बक्सर बता रही है। इधर पुलिस ने बक्सर नगर थाना सहित स्थानीय कई थाने को सूचना दी है।