बिहटा: थाना बिहटा परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन
Bihta, Patna | Feb 8, 2024 बिहटा थाना के परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने की। बैठक में मौजूद थानाध्यक्ष ने डीजे और जुलूस पर प्रतिबंध की बात कही। साथ ही लोगों से सौहार्द भरे माहौल में पूजा संपन्न कराने की अपील की।