बिहटा: बिहटा नगर परिषद कार्यालय के पास होल्डिंग टैक्स के विरोध में पार्षदों ने किया एक दिवसीय उपवास
Bihta, Patna | Feb 8, 2024 बिहटा नगर परिषद कार्यालय के पास होल्डिंग टैक्स के विरोध में नगर परिषद के पार्षदों ने एक दिवसीय उपवास किया। उपवास में नगर परिषद की उपाध्यक्ष दीपिका सिंह भी शामिल हुईं। इस दौरान मौजूद सभी लोगों ने होल्डिंग टैक्स का विरोध किया और होल्डिंग टैक्स को कम करने या होल्डिंग टैक्स हटाने की मांग की।