मोहनलालगंज: बीमारी से परेशान युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, निगोहां में रेलवे ट्रैक पर मिला शव
लखनऊ के निगोहां में रेलवे ट्रैक पर 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान शेरपुर लवल निवासी शिवम रावत के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बीमारी से परेशान होकर शिवम ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।