कोलायत: कोलायत के कपिल सरोवर में SDRF ने जल सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया, नाव संचालकों को आपदा से बचाव के बताए गुर
श्रीकोलायत के कपिल सरोवर में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) बीकानेर की ओर से जल सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नाव संचालकों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बाढ़ एवं जल संबंधी आपदाओं के दौरान सुरक्षित रहने के लिए प्रशिक्षित करना और संभावित जोखिमों के प्रति जागरूक बनाना रहा।