चूरू: रेवाड़ी से किडनैप हुए नाबालिग स्टूडेंट को चूरू रेलवे स्टेशन के सामने से किया गया रेस्क्यू
Churu, Churu | Feb 11, 2025 हरियाणा के रेवाड़ी से किडनैप हुए दसवीं कक्षा के छात्र को मंगलवार को चूरू रेलवे स्टेशन के सामने से रेस्क्यू किया गया। 15 वर्षीय नाबालिक को कार में सवार तीन व्यक्तियों ने उस वक्त किडनैप किया जब वह स्कूल जा रहा था। चूरू की चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने नाबालिक का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया है। नाबालिग के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।