डिंडौरी: पड़रिया कला बैगान टोला के ग्रामीणों ने पेयजल की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर लगाई गुहार
डिंडौरी जिले के पड़रिया कला बैगान टोला के ग्रामीण पानी की समस्या से परेशान है जिसके चलते बुधवार दोपहर 12:30 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पेयजल की मांग करते हुए गुहार लगाई। दरअसल ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कुएं में गंदा पानी है जिससे बीमारी का खतरा बना हुआ है जिसके चलते कलेक्टर कार्यालय पहुचकर पेयजल की व्यवस्था कराने को लेकर गुहार लगाई ।