पटना ग्रामीण: 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में CM नीतीश द्वारा बिहार लघु उद्यमी योजना के लाभुकों को पहली किस्त का किया गया वितरण
1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में बुधवार को CM नीतीश कुमार द्वारा बिहार लघु उद्यमी योजना के लाभुकों को पहली किस्त का वितरण किया गया। इसके अलावा में भवन निर्माण विभाग की कई योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया गया। वहीं, इस मौके पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे।